कुल्ही अंडरपास बना जल जमाव का केंद्र, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
कुल्ही अंडरपास बना जल जमाव का केंद्र, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

दुलमी प्रखंड के कुल्ही गांव स्थित भारत माला परियोजना के तहत निर्मित अंडरपास इन दिनों जल जमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है.

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी प्रखंड के कुल्ही गांव स्थित भारत माला परियोजना के तहत निर्मित अंडरपास इन दिनों जल जमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही अंडरपास पानी से लबालब भर जाता है और तालाब का रूप ले लेता है. इससे आवागमन बाधित हो रहा है और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में गिरिडीह सांसद द्वारा स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था. साथ ही कुल्ही चौक में अंडरपास के साथ एंट्री-एग्जिट प्वाइंट निर्माण की मांग भी रखी गयी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार महतो ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जायेगा. मौके पर नीतीश कुमार, राजकुमार करमाली, रवि रतन महतो, शिवशरण महतो, तपेंद्र महतो, जतन कुमार सहित कई महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola