स्वस्थ समाज के लिए परिवार नियोजन जरूरी : सीएचओ

Author Saroj tiwary|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पर दुलमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। सीएचओ ने परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और छोटे परिवार के लाभों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

दुलमी. विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को दुलमी प्रखंड के पुत्रीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (कुल्ही) में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सुमिता कुमारी के नेतृत्व में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं महिलाओं को बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा छोटे परिवार के लाभों के बारे में जानकारी दी गयी. सीएचओ ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि छोटा परिवार न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होता है, बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है. परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के साथ परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर होता है. लोगों ने जनसंख्या संतुलन बनाने, छोटे परिवार की अवधारणा को अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. मौके पर संध्या कुमारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola