विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरुनानक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

Author Saroj tiwary|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ के श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों पर चर्चा की।

विज्ञापन

रामगढ़. विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष प्रार्थना सभा व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मानविकी के विद्यार्थियों ने प्रार्थना के साथ की. विद्यार्थियों ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों तथा सतत विकास के लिए जनसंख्या संतुलन की आवश्यकता पर अपने विचार रखे. विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या केवल संख्या नहीं, बल्कि संसाधनों, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी गंभीर चुनौती है. उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने तथा समाज में जनसंख्या संतुलन के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच बढ़ती जनसंख्या : विकास के लिए चुनौती या अवसर विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में गौरव चटर्जी, उज्ज्वल झा, अनन्या कृष्णा व अंजनी कुमारी और ओम कुमार मिश्र, रुद्र कुमार, हाफिज अंसारी व दीप ज्योति ने भाग लिया. शिक्षक रामदास डे के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विज्ञान अल्फा की टीम विजेता रही. संचालन भैरवी राज व मुबशिरा नाज ने किया. मौके पर परमदीप सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola