..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन
..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में यूजीसी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

विज्ञापन

फोटो फाइल 5आर-1- रेनबो दिवस में मौजूद यूजीसी के बच्चे. रामगढ़. श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में यूजीसी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. और रंगों की दुनिया को जीवंत कर दिया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने इंद्रधनुष (रेनबो) के विभिन्न रंगों के सुंदर चित्रों में रंग भरे. बच्चों ने रंगों के महत्व को समझते हुए आकर्षक गतिविधियों में भाग लिया. बच्चों ने रेनबो दिवस से संबंधित कविताएं और छोटी-छोटी पंक्तियां प्रस्तुत कीं, जिससे उनकी अभिव्यक्ति क्षमता व आत्मविश्वास में वृद्धि हुई. प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि रेनबो दिवस जैसे आयोजन बच्चों को रंगों की पहचान कराने में मदद करते हैं. इसके साथ-साथ उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा, हरपाल सिंह अरोड़ा, सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, कुलजीत सिंह कालरा, वरिंदर सिंह चंडोक, गुरप्रीत सिंह जॉली, नरेंद्र पाल सिंह गुजराल, पुषविंदर पाल सिंह, कुलजीत सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, सतिंदर सिंह होरा, विक्रमजीत सिंह कोहली, गुरप्रीत सिंह चाना, रमन बेदी, करमजीत सिंह जग्गी मुख्य रूप से उपस्थित थे. अंत में सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिये आनंददायक, रंगीन व यादगार था.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola