फ्लैग-मार्क्सवादी समन्वय समिति ने प्रदर्शन किया

हेडिंग-किसानों को बीज उपलब्ध करायें फोटो फाइल 26पीटीआर-बी में प्रखंड मुख्यालय में पहुंचे मासस के सदस्यपतरातू.मार्क्सवादी समन्वय समिति, पतरातू प्रखंड समिति ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मासस के सदस्य जुलूस की शक्ल में प्रखंड कार्यालय पहुंचे. उन्होंने किसानों की समस्याओं की ओर प्रखंड प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए इसके शीघ्र […]
हेडिंग-किसानों को बीज उपलब्ध करायें फोटो फाइल 26पीटीआर-बी में प्रखंड मुख्यालय में पहुंचे मासस के सदस्यपतरातू.मार्क्सवादी समन्वय समिति, पतरातू प्रखंड समिति ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मासस के सदस्य जुलूस की शक्ल में प्रखंड कार्यालय पहुंचे. उन्होंने किसानों की समस्याओं की ओर प्रखंड प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए इसके शीघ्र समाधान की मांग की. प्रदर्शन के बाद आठ सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा. इसमें किसानों को समय पर उत्तम बीज व खाद उचित दर पर उपलब्ध कराने, वन अधिकार अधिनियम 2006 को सख्ती से लागू करने, विभिन्न कंपनियों द्वारा अधिग्रहित भूमि उपयोग में लाने के बाद शेष बेकार पड़ी जमीन को कृषि योग्य बना कर किसानों को वापस करने, गैर मजरूआ जमीन की रसीद अविलंब काटने, भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने, भुरकुंडा बाजार में सार्वजनिक सामुदायिक भवन को निर्माण, यहां बने शौचालय का सुचारू रूप से संचालन व राशन कार्ड का वितरण शीघ्र कराने की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा. मौके पर अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, निरंजन कुमार पटेल, नरेश नायक, मनोज करमाली, सिकंदर कुमार, किशोर नायक, बसंत कुमार, बृजनंदन पासवान, शंभु कुमार, श्यामलाल, शंकर नायक, सहदेव रजवार, शिवा, दिलीप कुमार, दिलीप मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










