चोर गिरोह का सदस्य पकड़ा गया

Updated:
विज्ञापन

भुरकुंडा. बासल थाना पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया व्यक्ति जयनगर पतरातू का आकाश सोनी है. मामले के बाबत बताया गया कि जयनगर पतरातू के रहनेवाले वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार रविवार की रात लगभग 10 बजे स्थानीय फैक्टरी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बलकुदरा ओवरब्रिज […]

विज्ञापन

भुरकुंडा. बासल थाना पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया व्यक्ति जयनगर पतरातू का आकाश सोनी है. मामले के बाबत बताया गया कि जयनगर पतरातू के रहनेवाले वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार रविवार की रात लगभग 10 बजे स्थानीय फैक्टरी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बलकुदरा ओवरब्रिज के समीप घात लगा कर बैठे तीन चोरों ने इन पर हमला कर दिया. मारपीट भी की. घटना के दौरान पेट्रोलिंग कर रही बासल पुलिस वहां पहुंच गयी व आकाश सोनी को पकड़ लिया. बताया गया कि आकाश के साथ गिरोह में बलकुदरा के वसीम व छोटू भी शामिल हैं. दोनों फिलहाल फरार हैं. पुलिस इनकी खोजबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola