झामुमो ने आंदोलन वापस लिया

Updated:
विज्ञापन

रैयतो व प्रबंधन के बीच वार्ता गिद्दी (हजारीबाग).सतकडि़या बस्ती के रैयतों व अरगडा क्षेत्रीय प्रबंधन के बीच सोमवार को वार्ता हुई. वार्ता में प्रबंधन ने कहा कि सबसे पहले 11 रैयतों को नौकरी दी जायेगी. इस पर रैयतों ने कहा कि 15 रैयतों को एक साथ ही नौकरी मिलनी चाहिए. इस दिशा में प्रबंधन ने […]

विज्ञापन

रैयतो व प्रबंधन के बीच वार्ता गिद्दी (हजारीबाग).सतकडि़या बस्ती के रैयतों व अरगडा क्षेत्रीय प्रबंधन के बीच सोमवार को वार्ता हुई. वार्ता में प्रबंधन ने कहा कि सबसे पहले 11 रैयतों को नौकरी दी जायेगी. इस पर रैयतों ने कहा कि 15 रैयतों को एक साथ ही नौकरी मिलनी चाहिए. इस दिशा में प्रबंधन ने उचित कदम उठाने का भरोसा उन्हें दिया है. वार्ता में रैयतों ने कहा कि सतकडि़या बस्ती के जिन लोगों को नौकरी पहले मिली है, वे दूसरे प्रक्षेत्र में कार्य कर रहें हंै. उन्हें अरगडा क्षेत्र लाने की मांग प्रबंधन से की. रैयतों ने प्रबंधन से सतकडि़या बस्ती व खदान के हॉल रोड में नियमित रूप से पानी छिड़काव टैंकर से कराने की मांग रखी. वार्ता में रैयतों ने प्रबंधन से सतकडि़या बस्ती में चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की. एक माह के अंदर महाप्रबंधक (भूमि एवं राजस्व) के साथ बैठक कराने पर सहमति बनी. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही. इस वजह से झामुमो ने आंदोलन वापस ले लिया है. वार्ता में अरगडा महाप्रबंधक एसबी मराठे, गिद्दी सी पीओ उमेश शर्मा, पीके राय, बीके राठौर, जावेद अकरम, रैयत की ओर से झामुमो नेता लखनलाल महतो, राकेश कुमार सिंह, राजेश टुडू, शिवजी बेसरा, कालीदास मांझी, राजेश बेदिया, गणेश मांझी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola