पुलिस अधिकारी को प्रतिनियुक्त को लेकर लिखा पत्र
रामगढ़. छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी वीके भाटिया ने छावनी परिषद चुनाव को लेकर एक पुलिस अधिकारी को प्रतिनियुक्त करने की मांग को लेकर एसपी को विभागीय पत्र लिखा है. 17 अप्रैल को उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि छावनी परिषद चुनाव में सुरक्षा को लेकर एक पुलिस […]
रामगढ़. छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी वीके भाटिया ने छावनी परिषद चुनाव को लेकर एक पुलिस अधिकारी को प्रतिनियुक्त करने की मांग को लेकर एसपी को विभागीय पत्र लिखा है. 17 अप्रैल को उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि छावनी परिषद चुनाव में सुरक्षा को लेकर एक पुलिस अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया जायेगा. इसी बैठक के आलोक में एसपी से सीइओ ने 27 अप्रैल के दिन के 11 बजे तक प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध किया है. ताकि संयुक्त रूप से सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी बूथों का निरीक्षण किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










