रामनवमी जुलूस को लेकर होगी पुख्ता व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने व साफ -सफाई की मांगफोटो- 24 घाटो-1 शांति समिति की बैठक में शामिल पुलिस पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य घाटोटांड़. रामनवमी को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें शामिल विभिन्न अखाड़ों के लोगों ने […]

विज्ञापन

रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने व साफ -सफाई की मांगफोटो- 24 घाटो-1 शांति समिति की बैठक में शामिल पुलिस पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य घाटोटांड़. रामनवमी को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें शामिल विभिन्न अखाड़ों के लोगों ने अपने -अपने क्षेत्र से निकलनेवाली रामनवमी झांकी की जानकारी दी. इस दौरान पुलिस से सहयोग करने की मांग की गयी. रामनवमी के दौरान संपूर्ण शराब बंदी पर भी जोर दिया गया. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की खराब हुई स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने व साफ -सफाई पर ध्यान देने की मांग की गयी. टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से बैठक में शामिल सुरक्षा पदाधिकारी लतीफ खान व धारा सिंह ने इस मामले को संबंधित विभाग तक पहुंचा कर पूजा में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया. पुलिस की ओर से ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रामनवमी के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. पंसस मुरारी मोहन तिवारी ने कहा कि जोश का त्योहार रामनवमी को होश में मनाने की जरूरत है. बैठक में मांडू सर्किल इंस्पेक्टर दिनेश पासवान, प्रमुख चंद्रमणी देवी, उप प्रमुख निरंजन सिंह, राकोमसं नेता महेश प्रसाद, एसएसपी सिंह, महासमिति के अध्यक्ष जेबी सिंह, सचिव एनके सिन्हा, मुखिया अनिल कुमार सिंह, रणधीर सिंह, किरण, मीना देवी, सोनू सिंह, विनोद बिहारी महतो, मदन महतो, मणी लाल गुप्ता, परमानंद गुप्ता, सलाउद्दीन, महेंद्र पांडेय आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola