गांवों को साफ रखने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता जागरूकता अभियान चला भदानीनगर : नाबार्ड द्वारा प्रायोजित स्वच्छ भारत अभियान को लेकर ग्रामीण सेवा संघ, रामगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को सांकी गांव में सामूहिक जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका उदघाटन नाबार्ड के डीडीएम प्रमोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एपी सिंह व मुखिया कोमिला देवी ने किया. इसके बाद धरती माता करे पुकार, […]

विज्ञापन
स्वच्छता जागरूकता अभियान चला
भदानीनगर : नाबार्ड द्वारा प्रायोजित स्वच्छ भारत अभियान को लेकर ग्रामीण सेवा संघ, रामगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को सांकी गांव में सामूहिक जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका उदघाटन नाबार्ड के डीडीएम प्रमोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एपी सिंह व मुखिया कोमिला देवी ने किया.
इसके बाद धरती माता करे पुकार, आसपास का करो उद्धार, स्वच्छ रहेंगे, स्वस्थ रहेंगे आदि नारे के साथ साफ-सफाई अभियान चलाया गया. मौके पर लोगों को कचरा सड़क पर न फेंकने, दीवार पर नहीं लिखने आदि की शपथ दिलायी गयी. ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि हम लोग गांव को हर कीमत पर साफ-सुथरा रखेंगे. अभियान में संघ के परियोजना समन्वयक पिंटू लाल, मनोज देशमुख, राजेश कुमार, जितेंद्र, सोनमती देवी, अनीता देवी, कार्तिक, प्रेमनाथ बेदिया, सहजनाथ बेदिया, सरहुल मुंडा, रमेश, भोला, विष्णु, संतोष, छोटेलाल, उपेंद्र, बबीता आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola