स्वास्थ्य शिविर में 75 लोगों की हुई जांच
11बीएचयू-15-शिविर में जांच करते डॉक्टर.भदानीनगर. पाली गांव के शिव मंदिर के समीप बरका-सयाल सीसीएल सीएसआर के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. मौके पर डॉ एनके तयाल ने 75 मरीजों की जांच की. दवा का वितरण किया. मौके पर डॉ तयाल ने लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में बताया. कहा कि यह हवा […]
11बीएचयू-15-शिविर में जांच करते डॉक्टर.भदानीनगर. पाली गांव के शिव मंदिर के समीप बरका-सयाल सीसीएल सीएसआर के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. मौके पर डॉ एनके तयाल ने 75 मरीजों की जांच की. दवा का वितरण किया. मौके पर डॉ तयाल ने लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में बताया. कहा कि यह हवा के माध्यम से एक से दूसरे में फैलता है. इसके बचने के लिए जरूरी एहतियात के साथ-साथ उपलब्ध प्रतिरोधी खुराक लेना जरूरी है. मौके पर बताया गया कि अगले सप्ताह उरीमारी असवा में कैंप लगाया जायेगा. शिविर को सफल बनाने में फार्मासिस्ट कुमार देवेंद्र शरण, अवधेश पांडेय, मिस मेरी, तपन भंडारी सहित मुखिया ललिता देवी, प्रदीप बेदिया, रोहन बेदिया, विनोद बेदिया, सुमेश्वर बेदिया, रामेश्वर बेदिया का योगदान रहा. उक्त शिविर क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कावेरी विश्वास के निर्देश पर लगाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










