सत्संग आठ से, तैयारी समिति गठित

Updated:
विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). रविदास महासभा की बैठक बुधवार को कनकी गांव में हुई. इसकी अध्यक्षता गोपाल राम ने की. संचालन अशोक राम ने किया. बैठक में बताया गया कि ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के तत्वावधान में सात से आठ अप्रैल तक कनकी गांव में दो दिवसीय प्रवचन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. प्रवचन बनारस […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). रविदास महासभा की बैठक बुधवार को कनकी गांव में हुई. इसकी अध्यक्षता गोपाल राम ने की. संचालन अशोक राम ने किया. बैठक में बताया गया कि ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के तत्वावधान में सात से आठ अप्रैल तक कनकी गांव में दो दिवसीय प्रवचन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. प्रवचन बनारस के संत देंगे. बैठक में इसे सफल बनाने तथा व्यापक प्रचार -प्रसार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यक्रम को लेकर तैयारी समिति का गठन किया गया है. इसमें अध्यक्ष गोपाल राम, सचिव तूफानी राम, कोषाध्यक्ष रामाशंकर दास, उपाध्यक्ष सुखदेव राम व शिक्षक गोपाल राम बनाये गये. बैठक में गोकुल राम, मुनेश्वर राम, कौलेश्वर, रामदयाल राम, भोला, देवलाल, राजेश, नरेश, बलदेव, महेंद्र कुमार दास, मनोज राम, अशोक, शैलेश, सुभाष, टुकेंद्र, दशरथ, जगदीश, जुगेश्वर, रामकुमार, बैजनाथ, किशोर, भीम, मोहित, दिलीप, मुकेश, पिंटू, प्रेम, रामकृष्ण, जयप्रकाश, अमित, देवनाथ, दिगंबर, विजय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola