लीड) एनएच 23 के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू : डीसी
एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक फोटो फाइल 10आर-आई-बैठक में उपायुक्त व एनएचएआइ के अधिकारी.रामगढ़. रामगढ़-बोकारो एनएच 23 के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा. इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. मंगलवार को समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, धनबाद के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ए […]
एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक फोटो फाइल 10आर-आई-बैठक में उपायुक्त व एनएचएआइ के अधिकारी.रामगढ़. रामगढ़-बोकारो एनएच 23 के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा. इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. मंगलवार को समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, धनबाद के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ए दोड्डे की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने एनएचएआइ के अधिकारियों से कार्य प्रारंभ करने की तिथि की जानकारी मांगी. भूमि अधिग्रहण पर अतिक्रमणकारियों की सूची भी जल्द तैयार करने का निर्देश रामगढ़ के अपर समाहर्ता को दिया. वैसे स्थान जहां पर कोई अतिक्रमण नहीं है, उस पर तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह को निर्देश दिया कि भू-अर्जन कार्यालय से जुड़े जो भी कार्य एनएच 23 के संबंध में हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










