कृषि के विकास के लिए हर कारगर कदम उठाये जायेंगे : डीसी

Updated:
विज्ञापन

10 आर एच-कृषि उपकरण प्रदान करते उपायुक्त ए दोडडे.आदिवासी कृषकों के बीच कृषि उपकरण का वितरणरामगढ़. जिला कल्याण विभाग द्वारा समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी कृषकों के बीच मंगलवार को कृषि उपकरण का वितरण किया गया. कृषकों को यह उपकरण केंद्रीय विशेष योजना के तहत दिये गये. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि उपायुक्त […]

विज्ञापन

10 आर एच-कृषि उपकरण प्रदान करते उपायुक्त ए दोडडे.आदिवासी कृषकों के बीच कृषि उपकरण का वितरणरामगढ़. जिला कल्याण विभाग द्वारा समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी कृषकों के बीच मंगलवार को कृषि उपकरण का वितरण किया गया. कृषकों को यह उपकरण केंद्रीय विशेष योजना के तहत दिये गये. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि उपायुक्त ए दोडडे ने कहा कि जिले भर में कृषि क्षेत्रों में विकास के लिए जो भी कारगर कदम होंगे, वह उठाया जायेगा. जो कृषि उपकरण जिला प्रशासन द्वारा बांटे जा रह हैं, वह पूरी तरह अनुदानित है. अगर कोई व्यक्ति या अधिकारी इसके लिए पैसा मांगता है, तो इसकी जानकारी सीधे उनके मोबाइल पर दें. तुरंत कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने कृषकों से कहा कि कृषि क्षेत्र में अपना कार्य करें. नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, राजकुमार महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola