युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पहचान नहीं
फोटो फाइल 24 आर-बी-शव के आसपास निरीक्षण करते थाना प्रभारी. रामगढ़. पुलिस ने मुरार्मकला पंचायत स्थित एक पेड़ से लटका हुआ युवक के शव को बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है. मृतक की पहचान नहीं हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का […]
फोटो फाइल 24 आर-बी-शव के आसपास निरीक्षण करते थाना प्रभारी. रामगढ़. पुलिस ने मुरार्मकला पंचायत स्थित एक पेड़ से लटका हुआ युवक के शव को बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है. मृतक की पहचान नहीं हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है. सूचना पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल कुमार व अनि एमएन पांडेय सदलबल घटना स्थल पहुंचे. युवक की उम्र लगभग 18 वर्ष बतायी जा रही है. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस ने यूडी के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










