फो...संयुक्त मोरचा की पीट मीटिंग
फोटो 23गिद्दी2-मीटिंग में अपनी बात रखते मजदूर नेतागिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी सी उत्खनन कार्यशाला में संयुक्त मोरचा के बैनर तले सोमवार को पीट मीटिंग का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता धनेश्वर तुरी ने की. पीट मीटिंग में मजदूर नेता मिथिलेश सिंह, बैजनाथ मिस्त्री, भैयालाल बेसरा, धनेश्वर तुरी आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की […]
फोटो 23गिद्दी2-मीटिंग में अपनी बात रखते मजदूर नेतागिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी सी उत्खनन कार्यशाला में संयुक्त मोरचा के बैनर तले सोमवार को पीट मीटिंग का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता धनेश्वर तुरी ने की. पीट मीटिंग में मजदूर नेता मिथिलेश सिंह, बैजनाथ मिस्त्री, भैयालाल बेसरा, धनेश्वर तुरी आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की नीतियां जनविरोधी है. सरकार ने अपने अल्प शासनकाल में जनविरोधी नौ अध्यादेश लाया है. वक्ताओं ने कहा कि इस अध्यादेश के विरोध में 26 फरवरी को राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आंदोलन का आह्वान किया गया है. इस आंदोलन के तहत झारखंड में रामगढ़ सहित नौ जिलों में डीसी कार्यालय के समक्ष धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जबकि रांची में सत्याग्रह आंदोलन के तहत लोग अपनी गिरफ्तारी देगे. रामगढ़ में आयोजित धरना कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यापक लोगों की भागीदारी की अपील की गयी. इस मौके पर शंकर प्रसाद, मधुसुदन सिंह, वृजमोहन महतो, सीटन सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










