गिद्दी थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). बड़काचुंबा की माधुरी देवी व कंजगी गांव के निरंजन यादव ने पिछले दिन हजारीबाग न्यायिक दंडाधिकारी के आदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है. आदालत के आदेश पर गिद्दी थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. माधुरी देवी ने अपने पति संतोष महतो व सास सुकरी देवी (नावाडीह, मांडू) पर मारपीट व दहेज […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). बड़काचुंबा की माधुरी देवी व कंजगी गांव के निरंजन यादव ने पिछले दिन हजारीबाग न्यायिक दंडाधिकारी के आदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है. आदालत के आदेश पर गिद्दी थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. माधुरी देवी ने अपने पति संतोष महतो व सास सुकरी देवी (नावाडीह, मांडू) पर मारपीट व दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है. अदालत के आदेश पर इस संबंध में गिद्दी थाना में कांड संख्या 17/15 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. कंजगी गांव के निरंजन यादव ने अपने ससुर विश्वनाथ यादव, साला अरूण यादव, सास सहोदरी देवी, रीता देवी, अंजली देवी व रंजू कुमारी (चांपी, पेटरवार) पर डेढ़ लाख रुपये वापस नहीं करने व मारपीट का आरोप लगाया है. अदालत के आदेश पर इस संबंध में गिद्दी थाना में कांड संख्या 18/15 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. २

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola