रेलवे ब्रिज के पास बैरियर लगाने का विरोध

Updated:
विज्ञापन

समाचार का फोटो फाइल 22पीटीआर-बी में विरोध करते लोगपतरातू.पतरातू रेलवे ओवर ब्रिज के पूरब साइड में आइओडब्लू द्वारा किये गये बैरियर का विरोध स्थानीय लोगों ने किया. लोग इसके विरोध में धरने पर बैठ गये और शीघ्र हटाने की मांग करने लगे. लोगों का कहना था कि इस मार्ग से पतरातू व रेलवे कॉलोनी के […]

विज्ञापन

समाचार का फोटो फाइल 22पीटीआर-बी में विरोध करते लोगपतरातू.पतरातू रेलवे ओवर ब्रिज के पूरब साइड में आइओडब्लू द्वारा किये गये बैरियर का विरोध स्थानीय लोगों ने किया. लोग इसके विरोध में धरने पर बैठ गये और शीघ्र हटाने की मांग करने लगे. लोगों का कहना था कि इस मार्ग से पतरातू व रेलवे कॉलोनी के लोगों को लगातार आना-जाना जारी रहता है. बैरियर लगाने से उन्हें चार-पांच किलोमीटर की दूरी तय कर आवागमन करना पड़ेगा. बाद में आइओडब्लू के अधिकारी विनय कुमार से बातचीत के बाद बैरियर को हटाया गया. मौके पर झाविमो के दुर्गाचरण प्रसाद, दिलीप साव, अजय वर्णवाल, विनोद सोनी, गणेश स्वर्णकार, महबूब आलम, संजय गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, शंकर ठाकुर, जगदीश जोशी, अजय कुमार, विजय गुप्ता, राजू शर्मा, गिरजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola