अध्यात्म के बिना जीवन अधूरा : वीरेंद्र
21बीएचयू-9-संबोधित करते वीरेंद्र सिंह.भदानीनगर. शिवरात्रि के मौके पर चिकोर शिव मंदिर के प्रांगण में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन बरकाकाना ओपी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने किया. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम से लोग भक्ति सागर में डूब कर आध्यात्मिक सुख पाते हैं. अध्यात्म के बिना मनुष्य का […]
21बीएचयू-9-संबोधित करते वीरेंद्र सिंह.भदानीनगर. शिवरात्रि के मौके पर चिकोर शिव मंदिर के प्रांगण में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन बरकाकाना ओपी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने किया. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम से लोग भक्ति सागर में डूब कर आध्यात्मिक सुख पाते हैं. अध्यात्म के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है. श्री सिंह ने कहा कि व्यक्ति को अपने संपूर्ण जीवन में अध्यात्म के साथ समन्वय बनाकर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी. मौके पर जागरण के कलाकारों ने ऐ द्वार पालो, कन्हैया से कह दो, निमिया के डार मइया, चलो बुलावा आया है आदि भक्ति गीत पेश किये. जागरण समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर झांकी भी प्रस्तुत की गयी थी. आयोजन को सफल बनाने में सेवा ट्रस्ट संघर्ष युवा समिति के धनराज महतो, गंगाधर कुशवाहा, भुवनेश्वर ठाकुर, सत्यनारायण महतो, फूलेश्वर महतो, शंभु ठाकुर, सहजनाथ महतो, संजय दांगी, सागर दांगी, कृष्णा कुशवाहा, योगेश दांगी आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










