लीड के साथ) मातृभाषा के प्रयोग करने का संकल्प
फोटो फाइल संख्या 21 कुजू सी: कार्यक्रम में उपस्थित लोग कुजू.डटमा मोड़ स्थित सर्वोदय निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यालय के निदेशक नरसिंह कुमार ने छात्रों को मातृभाषा दिवस के महत्व की जानकारी दी. छात्रों व शिक्षकों को अपने स्वजनों के बीच मातृभाषा […]
फोटो फाइल संख्या 21 कुजू सी: कार्यक्रम में उपस्थित लोग कुजू.डटमा मोड़ स्थित सर्वोदय निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यालय के निदेशक नरसिंह कुमार ने छात्रों को मातृभाषा दिवस के महत्व की जानकारी दी. छात्रों व शिक्षकों को अपने स्वजनों के बीच मातृभाषा के प्रयोग का संकल्प दिलाया. विद्यालय के शिक्षकों ने भोजपुरी, मगही, पंजाबी व उर्दू भाषा में अभिवादन और परिचय देने की कला की जानकारी दी. कोरठा भाषा में मेरा भारत देश महान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा आठवीं के सिकंदर तूरी प्रथम व उत्तम कुमार द्वितीय स्थान पर रहे. मौके पर सत्यप्रकाश वर्मा, आरएन उपाध्याय, एसएस उपाध्याय ने भोजपुरी, संजय साहू ने मगही, कन्हाईलाल गोस्वामी और सोमा बनर्जी ने बंगला, सबीहा खान उर्दू व साक्षी बहल पंजाबी भाषा में कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों को विभिन्न प्रकार की भाषाओं के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मदेव महतो ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










