कलश यात्रा में 201 श्रद्धालु शामिल हुए
शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा फोटो फाइल संख्या 21 कुजू बी: कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु कुजू. श्रीश्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह मंदिर की मरम्मत को लेकर शनिवार को सेल रिफै क्टरी यूनिट कॉलोनी (बीआरएल) के लोगों ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में 201 श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा शिव […]
शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा फोटो फाइल संख्या 21 कुजू बी: कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु कुजू. श्रीश्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह मंदिर की मरम्मत को लेकर शनिवार को सेल रिफै क्टरी यूनिट कॉलोनी (बीआरएल) के लोगों ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में 201 श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए प्राचीन शिव मंदिर टूटी झरना पहुंची. यहां जगतगुरु रामनरेशाचार्य महाराज, आचार्य जनार्दन पांडेय, अयोध्या पंडित ने यजमान बने उपमहाप्रबंधक यूके पाल, रामबदन सिंह, हरिचरण विश्वकर्मा, जीतलाल शर्मा व प्रदीप प्रसाद सपत्नीक से पूजा करायी. सके बाद गंगा पूजन, वेदी पूजन, भगवान शिव का जलाधिवास सहित कई धार्मिक अनुष्ठान किये गये. समिति के लोगों ने बताया कि प्राण -प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है. 22 फरवरी को वेदी पूजन, अन्नाधिवास, जलाधिवास, पुष्पाधिवास, मिष्ठानाधिवास, नगर भ्रमण, शाम में आरती व 23 फरवरी को वेदी पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, शिव जी का अभिषेक, हवन, आरती व भंडारा का आयोजन किया जायेगा. कलश यात्रा में ओमप्रकाश गिरि, एनके पांडेय, राजेश्वर सिंह, मनोरंजन कुशवाहा, गंगा सिंह, मिथिला कुमारी यादव, रविशंकर साव, अजीत कुमार, श्रवण सिंह, सुबोध कुमार, प्रदीप साव, प्रभात कुमार, नरेश प्रसाद, नारायण आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










