15 माह में मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन
झामुमो ने की न्यूनतम मजदूरी भुगतान की मांग घाटोटंाड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में काम करनेवाली कंपनियों में कार्यरत ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर झामुमो ने सभी कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन दिया. इसमें कहा गया है कि यहां कार्यरत ठेका मजदूरों को सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी का भुगतान […]
झामुमो ने की न्यूनतम मजदूरी भुगतान की मांग घाटोटंाड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में काम करनेवाली कंपनियों में कार्यरत ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर झामुमो ने सभी कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन दिया. इसमें कहा गया है कि यहां कार्यरत ठेका मजदूरों को सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है.इस संबंध में पिछले दिनों झामुमो के साथ प्रबंधन की वार्ता हुई थी. इसमें एक माह के अंदर न्यूनतम मजदूरी लागू करा देने का भरोसा दिलाया गया था. कई माह बीत जाने के बाद भी मजदूरों को उनकी न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है. ज्ञापन में प्रबंधन से कहा गया है कि प्रबंधन 15 दिनों के अंदर उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगा, तो झामुमो आंदोलन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










