मंगल शिव मिलन पर्व मनाया गया

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : अग्रसेन पथ स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में शुक्रवार को मंगल शिव मिलन पर्व मनाया गया. मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एके बेरलिया ने कहा कि भारत का संपूर्ण साहित्य इस देश को भगवान शिव की अवतार भूमि घोषित करता है. जब नैतिक मूल्यों व धर्म की अवहेलना होने लगती है, तो […]

विज्ञापन

रामगढ़ : अग्रसेन पथ स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में शुक्रवार को मंगल शिव मिलन पर्व मनाया गया. मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एके बेरलिया ने कहा कि भारत का संपूर्ण साहित्य इस देश को भगवान शिव की अवतार भूमि घोषित करता है. जब नैतिक मूल्यों व धर्म की अवहेलना होने लगती है, तो सृष्टि का संतुलन संभालने के लिए ईश्वरीय शक्ति सक्रिय होती है.

समाजसेवी कमल बगडि़या ने कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों के मूल श्रोत पिता परमात्मा शिव की शिक्षा मानव जगत के लिए आज सर्वाधिक प्रासंगिक है. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इलारानी पाठक, लखन प्रसाद, अशोक घायल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola