समस्याओं के निराकरण का आश्वासन
समिति ने सांसद को ज्ञापन सौंपा समाचार का फोटो फाइल 20पीटीआर-इ में ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडलपतरातू. पीटीपीएस बचाओ समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने संयोजक निरंजन लाल के नेतृत्व में सांसद जयंत सिन्हा व पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा से मुलाकात कर पीटीपीएस को बचाने के लिए ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में पीटीपीएस को एनटीपीसी के हाथों देने से […]
समिति ने सांसद को ज्ञापन सौंपा समाचार का फोटो फाइल 20पीटीआर-इ में ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडलपतरातू. पीटीपीएस बचाओ समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने संयोजक निरंजन लाल के नेतृत्व में सांसद जयंत सिन्हा व पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा से मुलाकात कर पीटीपीएस को बचाने के लिए ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में पीटीपीएस को एनटीपीसी के हाथों देने से होने वाले दुष्प्रभावों की ओर ध्यान दिलाया गया है. सांसद ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद स्वयं 15 मार्च को पीटीपीएस आकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. उक्त मामले को सरकार के सामने रखने की बात कही गयी. प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, सांसद ने कहा कि जनता के हितों का ख्याल रखा जायेगा, अगर आवश्यकता हुई तो वे स्वयं आंदोलन में शामिल होंगे. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने विधायक निर्मला देवी व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को भी ज्ञापन दिया. उन्होंने भी आंदोलन के समर्थन का आश्वासन दिया. आंदोलन के तहत 21 फरवरी को प्लांट गेट के समक्ष धरना दिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में मुखिया किशोर कुमार महतो, शैलेंद्र कुमार सिंह, नरेश महतो, सुजीत पटेल, प्रो शैलेंद्र कुमार सिन्हा, संजय कुशवाहा, सत्यम पांडेय, वारिस खान, प्रवीण कुमार पप्पू, महावीर अग्रवाल, निर्मल जैन, सुरेश झा, गोविंद महतो, गणेश ठाकुर, गोविंद सोनी, अनिकेत आंनद, विकास कुमार सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










