युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
20बीएचयू-12-युवती का शव.नयानगर (बरकाकाना). केंद्रीय कर्मशाला आवासीय परिसर स्थित क्वार्टर संख्या ए टाइप 11/7 में एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि सीसीएल कर्मी किशोरी नायक अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ उक्त क्वार्टर में रहते हैं. शुक्रवार की सुबह जब उन्होंने उठ कर बगल के कमरे का दरवाजा […]
20बीएचयू-12-युवती का शव.नयानगर (बरकाकाना). केंद्रीय कर्मशाला आवासीय परिसर स्थित क्वार्टर संख्या ए टाइप 11/7 में एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि सीसीएल कर्मी किशोरी नायक अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ उक्त क्वार्टर में रहते हैं. शुक्रवार की सुबह जब उन्होंने उठ कर बगल के कमरे का दरवाजा खोला, तो उनकी बेटी प्रिया कुमारी फांसी पर झूल रही थी. आनन-फानन में उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज देकर बुलाया व प्रिया उतार कर बेड पर लिटा दिया. जांच करने पर पता चला कि प्रिया की मौत हो चुकी है. सूचना पाकर बरकाकाना ओपी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने पहुंच कर मामले की जांच की. परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










