सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर विमर्श

Updated:
विज्ञापन

2बीएचयू-9-बैठक में जुटे ग्रामीण.उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड के गरसुल्ला गांव स्थित निर्माणाधीन पंचायत भवन के पास शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा करते हुए इसे दूर करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देते हुए कुरीतियों को दूर किया जा […]

विज्ञापन

2बीएचयू-9-बैठक में जुटे ग्रामीण.उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड के गरसुल्ला गांव स्थित निर्माणाधीन पंचायत भवन के पास शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा करते हुए इसे दूर करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देते हुए कुरीतियों को दूर किया जा सकता है. बैठक में कहा गया कि समाज में किसी प्रकार का भेदभाव बरदाश्त नहीं किया जायेगा. समाज के उत्थान के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है. कहा कि शिक्षा से ही समाज में हर बुराई पर विजय प्राप्त किया जाता है. गांव के लोग शैक्षणिक मजबूती के लिए भी प्रयास करें. इस अवसर पर राजकुमार सिंह, शत्रुघ्न सिंह, कर्मवीर सिंह, सुरेंद्र करमाली, नंदलाल सिंह, नरेश बेदिया, लाल बहादुर मांझी, दशरथ बेदिया, सागर बेदिया समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola