ठेका मजदूरों के मुद्दे पर विमर्श
भुरकुंडा. एनसीओइए (सीटू), भुरकुंडा शाखा कमेटी की बैठक ए सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शाखा सचिव बैजनाथ राय ने कहा कि भुरकुंडा कोलियरी में प्रबंधन व कुछ चापलूस ट्रेड यूनियनों की मिलीभगत के कारण ठेका मजदूरों के लिए गठित हाइ पावर कमेटी द्वारा तय वेतन, सीएमपीएफ कटौती व बैंक से वेतन भुगतान नहीं […]
भुरकुंडा. एनसीओइए (सीटू), भुरकुंडा शाखा कमेटी की बैठक ए सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शाखा सचिव बैजनाथ राय ने कहा कि भुरकुंडा कोलियरी में प्रबंधन व कुछ चापलूस ट्रेड यूनियनों की मिलीभगत के कारण ठेका मजदूरों के लिए गठित हाइ पावर कमेटी द्वारा तय वेतन, सीएमपीएफ कटौती व बैंक से वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है. उन्होंने इस मुद्दे पर आंदोलन चलाने की बात कही. केंद्रीय उपाध्यक्ष आरपी सिंह चंदेल ने कहा कि 21-22 फरवरी को कोरबा (छत्तीसगढ़) में ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन की बैठक में ठेका मजदूरों के मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जायेगा. बैठक में मुन्ना रजवार, सल्लू रजवार, मनोज राम, मोतीलाल, विजय राम, महेंद्र साहू, प्रमोद कुमार झा, रोशन करमाली, राजू मुंडा, कमलेश मेहता, विजय कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










