मलेरिया जांच नहीं करने का मामला पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल का निरीक्षण किया रामगढ़. प्रमंडलीय मलेरिया पदाधिकारी डॉ अभय प्रकाश व जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ केएन प्रसाद ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. दोनों पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल में मलेरिया जांच के बाबत जानकारी हासिल की. डॉ प्रकाश ने बताया कि सदर अस्पताल में भरती गर्भवती माताओं की निश्चित रूप […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल का निरीक्षण किया रामगढ़. प्रमंडलीय मलेरिया पदाधिकारी डॉ अभय प्रकाश व जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ केएन प्रसाद ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. दोनों पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल में मलेरिया जांच के बाबत जानकारी हासिल की. डॉ प्रकाश ने बताया कि सदर अस्पताल में भरती गर्भवती माताओं की निश्चित रूप से मलेरिया की जांच होनी चाहिए. जांच में पता चला कि गुरुवार व शुक्रवार की सुबह भरती गर्भवती माता की मलेरिया जांच नहीं की गयी है. डॉ कांता तिर्की ने बताया कि बुखार से पीडि़त चार मरीजों की भी मलेरिया जांच नहीं की गयी है. अस्पताल में मलेरिया जांच किट उपलब्ध है. इस संबंध में सीएस से दो एएनएम को शो कॉज करने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola