लीड) ओके.....अपराधियों ने लारी के समीप टाटा मैजिक लूट ली

Updated:
विज्ञापन

चालक व खलासी की पिटाई कीवाहन मालिक ने प्राथमिकी दर्ज करायी तीन सौ रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस भी ले लिया फोटो फाइल : 20 चितरपुर बी इस चालक से लूटा गया वाहनचितरपुर.रामगढ़-बोकारो मार्ग के लारी के समीप गुरुवार की रात अपराधियों ने टाटा मैजिक वाहन के चालक व उप चालक के साथ मारपीट की और […]

विज्ञापन

चालक व खलासी की पिटाई कीवाहन मालिक ने प्राथमिकी दर्ज करायी तीन सौ रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस भी ले लिया फोटो फाइल : 20 चितरपुर बी इस चालक से लूटा गया वाहनचितरपुर.रामगढ़-बोकारो मार्ग के लारी के समीप गुरुवार की रात अपराधियों ने टाटा मैजिक वाहन के चालक व उप चालक के साथ मारपीट की और वाहन लूट कर फरार हो गये. अपराधियों ने उनलोगों से तीन सौ रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस भी ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार, रांची से टाटा मैजिक वाहन (जेएच01एसी-2732) धनबाद जा रहा था. इस बीच लारी के समीप चार – पांच की संख्या में अपराधियों ने वाहन को रूकवाया और चालक से मारपीट कर वाहन लेकर भाग गये. उधर, वाहन मालिक कोकर निवासी इरफान खान ने रजरप्पा थाना जा कर घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी. शीघ्र गिरफ्तार होंगे अपराधी : रजरप्पा थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है. मामले की जांच -पड़ताल की जा रही है. शीघ्र ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जायेगा. बताते चले कि दिसंबर माह में भी मुरुबंदा के समीप राइस मिल से लौट रहे चितरपुर के एक व्यवसायी से भी अपराधियों ने 25 हजार रुपये लूट ली थी. उधर, रामगढ़ – बोकारो मार्ग के गोला थाना क्षेत्र से भी पिछले माह हाइवा लूट ली गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola