लीड) डीएलएफ प्लांट में मजदूरों ने प्रदर्शन किया
फोटो फाइल : 19 चितरपुर एच प्रदर्शन करते मजदूररजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित डीएलएफ पावर प्लांट में ठेका मजदूरों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान कामगारों ने कहा कि उप श्रमायुक्त के आदेश का यहां पालन नहीं किया जा रहा है. उप श्रमायुक्त ने लगभग 250 मजदूरों को काम में वापस रखने का निर्देश दिया है. […]
फोटो फाइल : 19 चितरपुर एच प्रदर्शन करते मजदूररजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित डीएलएफ पावर प्लांट में ठेका मजदूरों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान कामगारों ने कहा कि उप श्रमायुक्त के आदेश का यहां पालन नहीं किया जा रहा है. उप श्रमायुक्त ने लगभग 250 मजदूरों को काम में वापस रखने का निर्देश दिया है. उधर, विरोध प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने मजदूरों के साथ वार्ता की. इसमें डीएलएफ इंचार्ज संजय सिंह ने मजदूरों से कहा कि उप श्रमायुक्त के आदेश की कॉपी दिल्ली भेजी जायेगी. वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. मौके पर नागेश्वर महतो, बरतू महतो, महेंद्र महतो, मो अली, श्रीराम करमाली, राजेंद्र मुंडा, निर्मल मुंडा, मूर्ति राम करमाली आदि मजदूर शामिल थे. उधर, नौ मार्च को इस मामले को लेकर डीएलसी कार्यालय, हजारीबाग में त्रिपक्षीय वार्ता की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










