जागरण में झुमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

मंदिर स्थापना के मौके पर जागरण का आयोजन19बीएचयू-9-उदघाटन करते अतिथि, 10-प्रस्तुत की गयी झांकी.भदानीनगर. शिव मंदिर स्थापना दिवस को लेकर लपंगा गांव में बुधवार की रात मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि भदानीनगर ओपी प्रभारी सुधीर कुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि मुखिया जगदीश बेदिया व आजसू नेता दिलीप दांगी ने किया. […]

विज्ञापन

मंदिर स्थापना के मौके पर जागरण का आयोजन19बीएचयू-9-उदघाटन करते अतिथि, 10-प्रस्तुत की गयी झांकी.भदानीनगर. शिव मंदिर स्थापना दिवस को लेकर लपंगा गांव में बुधवार की रात मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि भदानीनगर ओपी प्रभारी सुधीर कुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि मुखिया जगदीश बेदिया व आजसू नेता दिलीप दांगी ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जागरण के आयोजन से लोगों को भक्ति गीतों में सराबोर होने का अवसर मिलता है. जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी. रांची से आये मां भगवती जागरण राजू ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किये. जागरण समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन को सफल बनाने में जगदीश बेदिया, मोतीलाल महतो, लखन महतो, लखन महतो, राजेंद्र तुरी, सेवालाल, सीताराम बेदिया, बैजनाथ महतो, प्रदीप बेदिया, बालाजी, प्रकाश बेदिया, कार्तिक बेदिया, कैलाश महतो, जुगेश बेदिया, प्रकाश कुशवाहा आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola