.....पीडि़त के प्रति संवेदना रखें : एसपी
फोटो फाइल 10आर-सी-अपराध समीक्षा बैठक शामिल एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी.मासिक अपराध समीक्षा बैठक रामगढ़. एसपी कार्यालय में 10 जनवरी को मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ने सभी थाना व ओपी प्रभारियों अपराध पर अंकुश लगाने, गश्ती तेज […]
फोटो फाइल 10आर-सी-अपराध समीक्षा बैठक शामिल एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी.मासिक अपराध समीक्षा बैठक रामगढ़. एसपी कार्यालय में 10 जनवरी को मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ने सभी थाना व ओपी प्रभारियों अपराध पर अंकुश लगाने, गश्ती तेज करने, बैंक गश्ती बढाने, लंबित कांंडों का निष्पादन करने आदि निर्देश दिया. थाना व ओपी प्रभारियों से कांडों की जानकारी ली. मौके पर कहा कि किसी भी थाना व ओपी में जब कोई पीडि़त पहुंचता है, तो उसकी समस्या का समाधान तत्परता से सुनिश्चित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पीडि़त के साथ अच्छा पुलिसिंग होना चाहिये. अगर किसी को नाजायज ढंग से फंसाया गया तो प्रतिवेदन जिला को भेजा जाये. ताकि उस पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि थाना व ओपी प्रभारी का जनता से अच्छा संवाद नही करने कि शिकायत मिलेगी उस पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसडीपीओ अशोक कुमार, डीएसपी मंजरूल होदा, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, दिनेश पासवान, जीडी मिश्रा, गोपी नाथ तिवारी, सार्जेट मुकेश कुमार, रीडर अर्जून मिश्रा, खुर्शीद आलम, विरेंद्र सिंह, विद्यावति ओहदार, उमेश प्रसाद सिंह, विमल प्रकाश तिर्की, रविकांत प्रसाद सहित जिला के सभी ओपी व थाना प्रभारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










