....तीन युवकों के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

10पीटीआर-इ.पतरातू. पतरातू थाना क्षेत्र के शाह कॉलोनी निवासी मोनू खान, कटिया के आनंद व परशुराम के साथ टीचर्स कॉलोनी पीटीपीएस में कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस बाबत घायल युवकों ने पतरातू थाना में मामला दर्ज कराया है. मामले में कहा है कि तीनों युवक टीचर्स कॉलोनी होते मसजिद कॉलोनी जा रहे […]

विज्ञापन

10पीटीआर-इ.पतरातू. पतरातू थाना क्षेत्र के शाह कॉलोनी निवासी मोनू खान, कटिया के आनंद व परशुराम के साथ टीचर्स कॉलोनी पीटीपीएस में कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस बाबत घायल युवकों ने पतरातू थाना में मामला दर्ज कराया है. मामले में कहा है कि तीनों युवक टीचर्स कॉलोनी होते मसजिद कॉलोनी जा रहे थे. इसी दौरान राजा, रंजीत, चुन्नू, विक्की तिवारी ने नये वर्ष पर खर्च करने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच चार अन्य युवक भी पहुंचे. उनलोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी. पिस्टल निकाल कर सिर पर वार कर दिया. इससे मोनू का सिर फट गया. मारपीट के बाद युवक फरार हो गये. घायलों का इलाज प्रखंड चिकित्सालय में कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola