... मंदिर निर्माण को लेकर दो घंटे खदान बंद करायी
कुजू. जागृति नव युवक संघ दुधमटिया के द्वारा बजरंगबली मंदिर निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर शनिवार की सुबह 8 बजे से 10 बजे तक तोपा एमएन भूमिगत खदान को बंद करा दिया. बाद में तोपा पीओ एके सिंह के द्वारा मंदिर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के आश्वासन […]
कुजू. जागृति नव युवक संघ दुधमटिया के द्वारा बजरंगबली मंदिर निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर शनिवार की सुबह 8 बजे से 10 बजे तक तोपा एमएन भूमिगत खदान को बंद करा दिया. बाद में तोपा पीओ एके सिंह के द्वारा मंदिर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के आश्वासन के बाद बंदी को वापस ले लिया गया. इस संबंध में संघ के सचिव निर्मल करमाली ने बताया कि हेवी ब्लास्टिंग के कारण दुधमटिया के बजरंगबली मंदिर का छज्जा गिर गया था. जिसे सीसीएल प्रबंधन द्वारा बनाया जा रहा था. लेकिन 18 माह बीत जाने के बाद भी मंदिर का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है. जिससे धार्मिक आस्था को ठेंस पहुंच रहा है. अगर मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो व्यापक रूप से आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर गोपेश्वर करमाली, सुंदर करमाली, मंटू करमाली, दिनेश, राजू, प्रदीप, शंकर, दिगंबर, लक्ष्मण, विनोद आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










