....सोहराय पर्व धूमधाम से मनाया गया

Updated:
विज्ञापन

/रफोटो फाईल संख्या 10 कुजू डी: नृत्य करते संथाली समाज के लोगचैनपुर. सोनडीहा पंचायत के हरकापत्थर टोला में संथाली ग्रामीणों द्वारा सोहराई पर्व को धूमधाम से मनाया गया. तीन दिनों तक चले इस पर्व में ग्रामीणों ने पहले दिन गांव के अंतिम छोर में टांड में ग्राम देवता का पूजा अर्चना की गयी. पूजा के […]

विज्ञापन

/रफोटो फाईल संख्या 10 कुजू डी: नृत्य करते संथाली समाज के लोगचैनपुर. सोनडीहा पंचायत के हरकापत्थर टोला में संथाली ग्रामीणों द्वारा सोहराई पर्व को धूमधाम से मनाया गया. तीन दिनों तक चले इस पर्व में ग्रामीणों ने पहले दिन गांव के अंतिम छोर में टांड में ग्राम देवता का पूजा अर्चना की गयी. पूजा के पश्चात प्रसाद बना कर पूरे गांव में वितरित किया गया. दूसरे दिन ग्रामीणों ने अपने अपने घरों में इष्ट देव की पूजा की. ग्रामीणों के कथनानुसार यह पर्व बड़ी दीदी (मराड दाई) का पर्व है. पूजा के तीसरे दिन गांव के अखारे में बैल भैंस को खूंट कर नचवाने तथा मिल जुल कर नाचने के साथ संपन्न हुआ. ग्रामीण पारंपरिक तरीके से ढोल नगाडे के साथ अखाडे में दिन भर नृत्य किये.पूजा को सफल बनाने में नन्हु मुर्मू, रामलाल सोरेन, भोला मुर्मू, लालदेव सोरेन, सुरू मुर्मू, चेतलाल हेम्ब्रोम, जोलो सोरेन, बसदेव सोरेन, सोमरा सोरेन, गुरुलाल टुडू, मोती लाल मुर्मू, वंशी मुर्मू आदि का योगदान रहा२.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola