शिक्षकों की बहाली की मांग
गिद्दी(हजारीबाग). इनौस के सुनील किस्कू ने एक प्रेस बयान जारी कहा है कि झारखंड सरकार 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर रही है. उन्होंने सरकार से स्थानीय नीति बनाने के बाद ही इसकी बहाली करने की मांग की है. तुरंत शिक्षकों की बहाली होगी, तो यहां के लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल […]
गिद्दी(हजारीबाग). इनौस के सुनील किस्कू ने एक प्रेस बयान जारी कहा है कि झारखंड सरकार 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर रही है. उन्होंने सरकार से स्थानीय नीति बनाने के बाद ही इसकी बहाली करने की मांग की है. तुरंत शिक्षकों की बहाली होगी, तो यहां के लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल पायेगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति बनाये बगैर इसकी बहाली की गयी, तो इनौस सड़कों पर आंदोलन खड़ा करेगा. उन्होंने सरकार से झारखंडवासियों के हितों का ध्यान रखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










