अग्रसेन स्कूल में क्विज का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

भुरकुंडा. श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रत्येक सदन में छह प्रतिभागी थे. क्विज में जीके, मैथ, कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे गये. क्विज दो चरण पासिंग राउंड व बजर राउंड में संपन्न हुआ. क्विज में सीवी रमण सदन ने 105 अंक के साथ पहला, आरएन […]

विज्ञापन

भुरकुंडा. श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रत्येक सदन में छह प्रतिभागी थे. क्विज में जीके, मैथ, कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे गये. क्विज दो चरण पासिंग राउंड व बजर राउंड में संपन्न हुआ. क्विज में सीवी रमण सदन ने 105 अंक के साथ पहला, आरएन टैगोर सदन में 95 अंक लाकर दूसरा, बिरसा मुंडा सदन 85 अंक के साथ तीसरा व मदर टेरेसा सदन 80 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा. क्विज का संचालन शिक्षिका शिखा सिंह व स्कोरिंग आकांक्षा धर ने किया. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ संजय सिन्हा ने कहा कि जिज्ञासा एक बाल सुलभ प्रक्रिया है. बच्चे खेल-खेल में नयी जानकारियां पा जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola