ePaper

झोपड़ी टोला पोचरा को 15 दिन में खाली करने का नोटिस

Updated at : 11 Mar 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
झोपड़ी टोला पोचरा को 15 दिन में खाली करने का नोटिस

झोपड़ी टोला पोचरा को 15 दिन में खाली करने का नोटिस

विज्ञापन

बरकाकाना. रेलवे विभाग ने झोपड़ी टोला, पोचरा के दर्जनों लोगों को नोटिस देकर 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है. नोटिस मिलने के बाद झोपड़ी टोला के लोगों में हड़कंप है. झोपड़ी टोला के लोगों ने बताया कि हमलोग यहां 50 से 60 वर्षों से रह रहे हैं. रेलवे ने स्टीम इंजन के जमाने में उनके पूर्वजों को छाई, पानी व अन्य कार्यों के लिए निजी मजदूर के रूप में रखा था. अधिकारियों ने उन्हें मौखिक रूप से उस स्थान पर रहने के लिए कहा था. यहां पर रहने वाले सभी लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. उनके पास उनकी झोपड़ी के अलावा कोई भी ठिकाना नहीं है. नाेटिस देने के बाद यहां के लोग परेशान हैं. ग्रामीणों ने रेलवे से आशियाना नहीं हटाने की मांग की है. जिला प्रशासन को पत्र लिख कर आवास को बचाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola