झाड़ी में मिला शिशु, देखने उमड़ी भीड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2019 2:47 AM
केदला : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत केदला जिराबर धौड़ा बस्ती के समीप बुधवार को झाड़ी में शिशु मिला. शिशु को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ओपी पुलिस व टीएसआडीएस के रिश्ता प्रोजेक्ट संस्था के लोगों को दी. पुलिस व एनजीओ के लोगों ने शिशु को तत्काल टाटा […]
केदला : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत केदला जिराबर धौड़ा बस्ती के समीप बुधवार को झाड़ी में शिशु मिला. शिशु को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ओपी पुलिस व टीएसआडीएस के रिश्ता प्रोजेक्ट संस्था के लोगों को दी. पुलिस व एनजीओ के लोगों ने शिशु को तत्काल टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के मुख्य अस्पताल भर्ती कराया.
यहां पर चिकित्सकों ने इलाज किया. इसके बाद शिशु को पुलिस व एनजीओ के हवाले कर दिया गया. पुलिस व एनजीओ के लोग शिशु को लेकर बाल संरक्षक केंद्र रामगढ़ गये. मिली जानकारी के मुताबिक, जिराबर धौड़ा बस्ती के समीप जंगल है. किसी ने शिशु को एक बोरा में डाल कर झाड़ी के पास फेंक कर चला गया. रास्ते से जा रहे लोगों को रोने की आवाज सुनायी दी.
लोगों ने इसकी जानकारी जिराबर धौड़ा के लोगों को दी. संस्था की महिला संगीता देवी ने बच्ची को पुलिस के साथ अस्पताल ले गयी. मौके पर वेस्ट बोकारो ओपी के गणेश पाठक, संस्था की कविता, रिश्ता प्रोजेक्ट की प्रतिमा गुप्ता, विलासो माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










