लोगों ने शराब कारोबारी को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्पाद विभाग पकड़ कर ले गयी है हजारीबाग गिद्दी(हजारीबाग) : रैलीगढ़ा के कुछ लोगों ने शुक्रवार को अवैध शराब के साथ रामगढ़ के एक युवक को पकड़ कर गिद्दी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसके पास से 14 अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की है. बाद में उत्पाद विभाग उसे गिरफ्तार कर हजारीबाग […]

विज्ञापन

उत्पाद विभाग पकड़ कर ले गयी है हजारीबाग

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : रैलीगढ़ा के कुछ लोगों ने शुक्रवार को अवैध शराब के साथ रामगढ़ के एक युवक को पकड़ कर गिद्दी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसके पास से 14 अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की है. बाद में उत्पाद विभाग उसे गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गया. जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों को भनक लगी कि रामगढ़ गोशाला विकास नगर के ऋषिकेश ओझा रैलीगढ़ा में आकर अवैध शराब का कारोबार करता है.

इसके आधार पर कुछ लोगों ने उसकी जांच की, तो उसके पास से शराब की कई बोतलें मिली. रैलीगढ़ा के लोगों ने बताया कि ऋषिकेश ओझा पिछले छह माह से रामगढ़ कैंट की कैंटीन से शराब खरीदारी कर इस इलाके में खपा रहा था. उसे दो बार लोगों ने मना भी किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोगों के संरक्षण में वह यह धंधा कर रहा था. उत्पाद विभाग ने कहा कि मामला दर्ज किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola