ePaper

मेघा पाटकर के समर्थन में एक दिन का उपवास

Updated at : 03 Sep 2019 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
मेघा पाटकर के समर्थन में एक दिन का उपवास

रामगढ़ : केंद्र सरकार एवं गुजरात सरकार के आदेश से सरदार सरोवर बांध के गेट बंद रखने के कारण बांध का जलस्तर 135 मीटर के आसपास पहुंच गया है. सरकार की योजना जलस्तर को 138.68 मीटर के अधिकतम स्तर पर ले जाने की है. नर्मदा घाटी के 192 गांवों एवं एक शहर के 32000 परिवारों […]

विज्ञापन

रामगढ़ : केंद्र सरकार एवं गुजरात सरकार के आदेश से सरदार सरोवर बांध के गेट बंद रखने के कारण बांध का जलस्तर 135 मीटर के आसपास पहुंच गया है. सरकार की योजना जलस्तर को 138.68 मीटर के अधिकतम स्तर पर ले जाने की है. नर्मदा घाटी के 192 गांवों एवं एक शहर के 32000 परिवारों के दो लाख लोगों की जल समाधि से मृत्यु का खतरा हो गया है.

इस आपदा को रोकने के लिए बांध का गेट खोल कर जल स्तर को 122 मीटर पर लाने और पुनर्वास का काम शीघ्र होने की मांग को लेकर देश के सामाजिक आंदोलनों की मेधा पाटकर पिछले 10 दिनों से अनशन पर हैं. इससे उनकी स्थिति बिगड़ने लगी है. रामगढ़ में एनएपीएम के बसंत हेतमसरिया व बलराम सिंह ने उपवास रखकर आंदोलन के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola