रीझुनाथ चौधरी को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 11 Aug 2019 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
रीझुनाथ चौधरी को दी गयी श्रद्धांजलि

चितरपुर :सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पिता रीझुनाथ चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि सांडी गांव में मनायी गयी. इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो सहित कई लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि स्व चौधरी मजदूरों के मसीहा थे. आज इनके आंदोलन के कारण रजरप्पा में सैकड़ों कामगारों को […]

विज्ञापन

चितरपुर :सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पिता रीझुनाथ चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि सांडी गांव में मनायी गयी. इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो सहित कई लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि स्व चौधरी मजदूरों के मसीहा थे. आज इनके आंदोलन के कारण रजरप्पा में सैकड़ों कामगारों को रोजगार मिला.

उन्होंने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. माैके पर डॉ लंबोदर महतो, रोशनलाल चौधरी, गोपाल चौधरी, ज्योति चौधरी, अमृतलाल मुंडा, जलेश्वर महतो, जगदीश महतो, चंद्रशेखर महतो, किशुन राम मुंडा, धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, रमेश दांगी, मुकेश सिन्हा, भानुप्रकाश महतो, गोविंद मुंडा, सुबीन तिवारी, अनुराग भारद्वाज, ओमप्रकाश चौधरी, एचके झा, गंगाधर महतो, उमेश राम दास, जगदीश महतो, संतोष महतो, अमरदीप पटवा मौजूद थे. उधर, आजसू कार्यालय में भी पुण्य तिथि मनायी गयी. मौके पर दिवाकर नायक, सतीश मुंडा, दिनेश चौधरी, ओमप्रकाश बेदिया, महेंद्र महतो, मलेश्वर नायक, राजन, बढ़न राम करमाली, किशोर शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola