उरीमारी जरजरा चौक में राज्य मंत्री योगेंद्र महतो का हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन

उरीमारी. झारखंड सरकार के मद्यनिषेध, पेयजल एवं स्वास्थ्य मंत्री योगेंद्र महतो का बुधवार को बड़कागांव प्रखंड के उरीमारी जरजरा चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं में स्वागत किया. इस दौरान मंत्री

विज्ञापन

उरीमारी. झारखंड सरकार के मद्यनिषेध, पेयजल एवं स्वास्थ्य मंत्री योगेंद्र महतो का बुधवार को बड़कागांव प्रखंड के उरीमारी जरजरा चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं में स्वागत किया. इस दौरान मंत्री से क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं का नेतृत्व हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया कर रहे थे. श्री बेदिया ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन व सरकार मिलकर काम कर रहे हैं. मंत्री के स्वागत अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने व क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, सूरज बेसरा, शंकर साव, अनिल साव, रामप्रसाद करमाली, बुधन साव, किशोर मुंडा, मनीलाल करमाली, संजय साव, लालजीत साव, संजय करमाली, कुलदीप साव, विनोद हेंब्रम, मुकेश रावत, शत्रुघ्न सिंह, प्रकाश सिंह, अजय मरांडी, विजय गोस्वामी, विनोद बेदिया, पंकज हेंब्रम, सोनू सिंह, रवींद्र सोरेन, प्रेम सोरेन, संजय सोरेन, विनोद सोरेन, शिबू ठाकुर, किशोर करमाली, नरेश प्रजापति, बोधन बेदिया, रवि सोरेन, विनोद सिंह नित्यानंद बेदिया उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola