इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन हुई कोडरमा के लिए रवाना
Updated at : 21 May 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

बरकाकाना : रांची-कोडरमा वाया बरकाकाना रेल परियोजना में सोमवार से बरकाकाना-कोडरमा तक पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ट्रेन को रवाना किया गया. बरकाकाना-कोडरमा रेल लाइन बनने के बाद डीजल इंजन के माध्यम से ट्रेन का परिचालन किया जा रहा था. इस मार्ग का विद्युतीकरण कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी था. सोमवार की शाम […]
विज्ञापन
बरकाकाना : रांची-कोडरमा वाया बरकाकाना रेल परियोजना में सोमवार से बरकाकाना-कोडरमा तक पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ट्रेन को रवाना किया गया. बरकाकाना-कोडरमा रेल लाइन बनने के बाद डीजल इंजन के माध्यम से ट्रेन का परिचालन किया जा रहा था. इस मार्ग का विद्युतीकरण कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी था.
सोमवार की शाम छह बजे ट्रेन संख्या 53374 बरकाकाना-कोडरमा सवारी गाड़ी का परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन के साथ किया गया. ज्ञात हो कि परियोजना के तहत कोडरमा से बरकाकाना वाया हजारीबाग तक ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. दूसरे चरण में बीआइटी मेसरा से सांकी तक रेलवे संरचायुक्त कोलकाता द्वारा ट्रेन परिचालन को हरी झंडी दे दी गयी है.
परियोजना में सिधवार स्टेशन से सांकी तक का कार्य तेजी से चल रहा है. जिसमें तीन सुरंगों का निर्माण भी अपने अंतिम दौर पर है. कुछ जगहों पर भू-स्खलन की समस्या के कारण उत्पन्न समस्या को रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है. जल्द ही तीसरे चरण में सिधवार से सांकी तक सीआरएस के बाद रांची-कोडरमा वाया बरकाकाना ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




