तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2019 2:07 AM
सियाटांड़/बेंगाबाद : नवडीहा ओपी के कैरीडीह गांव स्थित तालाब में डूबने से शनिवार को दो बालकों की मौत हो गयी. मृतक कैरीडीह निवासी नागेश्वर यादव का नौ वर्षीय पुत्र बीरेंद्र यादव और नेपाली यादव का 9 वर्षीय पुत्र मनीष उर्फ बेला यादव है. बताया गया कि शनिवार की सुबह दोनों बालक अपनी बहन क्रमश: निशा […]
सियाटांड़/बेंगाबाद : नवडीहा ओपी के कैरीडीह गांव स्थित तालाब में डूबने से शनिवार को दो बालकों की मौत हो गयी. मृतक कैरीडीह निवासी नागेश्वर यादव का नौ वर्षीय पुत्र बीरेंद्र यादव और नेपाली यादव का 9 वर्षीय पुत्र मनीष उर्फ बेला यादव है.
बताया गया कि शनिवार की सुबह दोनों बालक अपनी बहन क्रमश: निशा और पूजा के साथ घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित तेलो आहर में मवेशियों को धोने के लिये गये थे. मवेशियों को धोने के क्रम में बीरेंद्र और मनीष तालाब में उतरे. तालाब में कीचड़ अधिक होने के कारण दोनों बालक गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाये और दोनों बाहर निकलने के प्रयास में और अंदर धंसते चले गये. भाइयों को तालाब में डूबते देख पूजा और निशा ने शोर मचाते हुए दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










