सीसीएल भुरकुंडा के कर्मी की अस्पताल में मौत

Updated at : 09 Apr 2019 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
सीसीएल भुरकुंडा के कर्मी की अस्पताल में मौत

रामगढ़ : सीसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय नयीसराय अस्पताल में इलाज करा रहे भुरकुंडा कोलियरी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रामानंद महतो की मौत सोमवार सुबह 11 बजे हो गयी. इन्हें इलाज के लिए रविवार देर रात नयीसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृतक रामानंद महतो की पत्नी कौशल्या देवी व पुत्र अजय कुमार […]

विज्ञापन
रामगढ़ : सीसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय नयीसराय अस्पताल में इलाज करा रहे भुरकुंडा कोलियरी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रामानंद महतो की मौत सोमवार सुबह 11 बजे हो गयी. इन्हें इलाज के लिए रविवार देर रात नयीसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृतक रामानंद महतो की पत्नी कौशल्या देवी व पुत्र अजय कुमार महतो ने केंद्रीय चिकित्सालय नयीसराय के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. दोनों ने कहा कि सुबह पांच बजे वह सीतामढ़ी से सूचना पर अस्पताल पहुंचे.
यहां आकर देखा कि उसके पति को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है. लेकिन चिकित्सकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. अगर किसी प्रकार की स्वास्थ्य सेवा में कमी थी तो मेरे पति को यहां से रेफर करना चाहिए था. उन्हें पहले से किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी. देर रात भुरकुंडा के पड़ोसियों ने सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें यहां लेकर आये थे. डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मेरे पति की मौत हो गयी है.
इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गयी : डॉ एन पंडित : केंद्रीय चिकित्सालय नयीसराय अस्पताल के प्रशासक डॉ एन पंडित ने पूछे जाने पर बताया कि सीसीएल कर्मी रामानंद महतो के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गयी है. उन्हें किसी प्रकार की बीमारी की शिकायत नहीं थी. सुबह में इनका कई तरह की जांच की गयी. जांच रिर्पोट में मेजर हार्ट अटैक की पुष्टि पायी गयी थी. इलाज शुरू कर दिया गया था. लेकिन उनकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola