लेम में धूमधाम से हुई सरहुल पूजा

Updated at : 07 Apr 2019 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
लेम में धूमधाम से हुई सरहुल पूजा

भदानीनगर : बीचा पंचायत के लेम सरना स्थल पर शनिवार को सरहुल पूजा धूमधाम से की गयी. पाहन रामकुमार, ईश्वर, लखन, रामनारायण बेदिया ने पूजा संपन्न करायी. इसमें लेंगा उरांव, सुखदेव मुंडा, जगदीश मुंडा, संजय मुंडा, पवन मुंडा शामिल हुए. मौके पर पाहनों ने तपावन के साथ सात रंगुवे मुर्गे की बलि देकर गांव के […]

विज्ञापन

भदानीनगर : बीचा पंचायत के लेम सरना स्थल पर शनिवार को सरहुल पूजा धूमधाम से की गयी. पाहन रामकुमार, ईश्वर, लखन, रामनारायण बेदिया ने पूजा संपन्न करायी. इसमें लेंगा उरांव, सुखदेव मुंडा, जगदीश मुंडा, संजय मुंडा, पवन मुंडा शामिल हुए. मौके पर पाहनों ने तपावन के साथ सात रंगुवे मुर्गे की बलि देकर गांव के सुख-समृद्धि व अच्छी बारिश की प्रार्थना की.

इस अवसर पर लोगों ने मांदर की थाप पर नृत्य किया. इससे पूर्व रूस्सा पूजा भी हुई. आयोजन को सफल बनाने में पूर्व मुखिया चरेंद्र बेदिया, महेश बेदिया, राजेंद्र महतो, प्रकाश उरांव, कृष्णा कच्छप, राजेंद्र बेदिया, किशोर बेदिया, गणेश उरांव, करमा उरांव, संजय ठाकुर, भीनू बेदिया, शिबू उरांव, तापेश्वर बेदिया, पड़की देवी, लक्ष्मी देवी, धरमी देवी, किरण देवी, जीरो देवी, सुनीता देवी, गुलची देवी, केतन देवी, प्रमीला देवी, बागमती देवी, लगनी देवी, रेशमी, संगीता का योगदान रहा.

दूसरी ओर, सरहुल पूजा की तैयारी को लेकर बलकुदरा पंचायत भवन में झरी मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आठ मई को सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गयी. बताया गया कि सरहुल के दिन सरना स्थल से ओवरब्रिज होते हुए ए गेट स्थित बिरसा स्थल तक शोभा यात्रा निकाली जायेगी. बैठक में पूर्व मुखिया विजय मुंडा, मनोज मुंडा, अनिल तांबा, गणेश मुंडा, मनोज महली, रवि महली उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola