शीघ्र करायें डीडीटी का छिड़काव

गिद्दी(हजारीबाग) : झारखंड के मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा की. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सुधीर प्रकाश ने की. मंत्री श्री पटेल ने प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश से प्रखंड में चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली. डॉ कमलेश ने कहा कि डाड़ी प्रखंड में एक भी […]
गिद्दी(हजारीबाग) : झारखंड के मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा की. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सुधीर प्रकाश ने की. मंत्री श्री पटेल ने प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश से प्रखंड में चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली. डॉ कमलेश ने कहा कि डाड़ी प्रखंड में एक भी चिकित्सक की पदस्थापना अभी तक नहीं हुई है.
चुरचू प्रखंड के चिकित्सक डॉ जीतेंद्र महली ही जरूरत पड़ने पर आना-जाना करते हैं. उन्होंने इस पर रोष व्यक्त किया. उन्होंने चिकित्सक से पूछा कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कुत्ता काटने की सूई, सांप काटने सहित जीवन रक्षक की दवाइयां है या नहीं.
चिकित्सक ने उनसे कहा कि सांप काटने की दवा का अभाव है. अधिकांश दवा स्वास्थ्य उपकेंद्रों में है. मंत्री ने चिकित्सक से डाड़ी प्रखंड के गांवों में अविलंब डीडीटी का छिड़काव करने को कहा. इसके बाद कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, बीपीओ एकराम हुसैन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवरतन प्रसाद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी परमहंस शर्मा, सीडीपीओ के अनुपस्थिति में पर्यवेक्षिका अर्पणा मरांडी, वीणा देवी, आरइओ के अभियंता से प्रखंड में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली.
गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद से मंत्री ने कहा कि कोयला चोरी के मामले में बेकसूर लोगों को जेल नहीं भेजें. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित कुछ अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं थे. मंत्री ने बीडीओ से उन्हें कारण बताओ नोटिस देने को कहा.
मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि प्रखंड में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हो रहा है. प्रखंड में सीडीपीओ व चिकित्सक सहित कई अन्य कर्मचारियों की पदस्थापना नहीं हुई है, तो प्रखंड में विकास कार्यो कैसे होगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए हम उचित कदम उठायेंगे. बैठक में अंचल कर्मचारी राजकुमार सिंह, अभियंता हरिशंकर सिंह, झामुमो के लखनलाल महतो, राकेश कुमार सिंह, नंदकुमार महतो, प्रीतलाल महतो, अनिल राय, सेवालाल महतो, मनोज महतो, सुरेश महतो, हरि महतो, मंगलदेव महतो, नकुल महतो, मुखिया अरुण कुमार सिंह, दासो मरांडी, झारखंड कॉलेज के सचिव युगल किशोर महतो, प्राचार्य खेमनाथ महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




