जविप्र में गड़बड़ी की शिकायत

Updated at : 03 Jul 2014 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
जविप्र में गड़बड़ी की शिकायत

घाटोटांड़ : मांडू प्रखंड की लक्ष्यो पंचायत में बीपीएल कार्डधारियों को नियमित राशन (चावल) नहीं मिल रहा है. बीपीएल कार्डधारियों ने इसकी शिकायत पंचायत के मुखिया से लेकर प्रमुख सहित प्रखंड के संबंधित अधिकारियों से कई बार की. परंतु स्थिति नहीं सुधरी. कार्डधारियों का आरोप है कि लक्ष्यो उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के सभी आठों […]

विज्ञापन

घाटोटांड़ : मांडू प्रखंड की लक्ष्यो पंचायत में बीपीएल कार्डधारियों को नियमित राशन (चावल) नहीं मिल रहा है. बीपीएल कार्डधारियों ने इसकी शिकायत पंचायत के मुखिया से लेकर प्रमुख सहित प्रखंड के संबंधित अधिकारियों से कई बार की. परंतु स्थिति नहीं सुधरी. कार्डधारियों का आरोप है कि लक्ष्यो उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के सभी आठों जनवितरण प्रणाली के दुकानदार नियमित रूप से राशन उठाते हैं. परंतु लोगों को राशि नहीं दिया जाता है. कभी-कभी चावल दिया भी जाता है, तो लोगों के कार्ड में सभी माह की इंट्री कर दी जाती है.

कालाबाजारी का आरोप : लक्ष्यो पंचायत के बीपीएल कार्डधारियों ने कमला महिला विकास समिति, कमला महिला समिति, सुनीता महिला विकास समिति, बेबी महिला समिति, द्वारिक रजक, संत कुमार सिंह, मो शफीक अंसारी व तितली महिला विकास समिति पर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है.

वहीं, दूसरी ओर कमला महिला समिति की अध्यक्ष कमला देवी ने कहा कि कुछ लोग आपसी रंजिश के कारण बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. द्वारिक रजक ने कहा कि वह नियमित रूप से सभी को राशन दे रहे हैं. यह आरोप बेबुनियाद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola