विद्युतापूर्ति ठप दर्जनों गांव में अंधेरा

गोला : विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झे लनी पड़ रही है. जानकारी के अनुसार कोनारडीह, रायपुरा, साड़म, नावाजारा, बाघाकुदर, सेरेंगातू, टोनागातु, काडामारा, माचाडीह, जारा सहित दर्जनों गांव में पिछले 15 दिनों से विद्युतापूर्ति ठप है. इस कारण इन गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है. बिजली नहीं रहने से […]
गोला : विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झे लनी पड़ रही है. जानकारी के अनुसार कोनारडीह, रायपुरा, साड़म, नावाजारा, बाघाकुदर, सेरेंगातू, टोनागातु, काडामारा, माचाडीह, जारा सहित दर्जनों गांव में पिछले 15 दिनों से विद्युतापूर्ति ठप है. इस कारण इन गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है. बिजली नहीं रहने से टीवी, पंखा, कुलर नहीं चला पा रहे है.
वहीं छात्रों का पठन-पाठन भी बाधित हो रहा है. जबकि मुरी फीडर के बरलंगा, नेमरा, रोरो, सुथरपुर, नर्सिगडीह, हरना, दूधमटिया, पूरबटांड़, उपरबरगा, हेटबरगा, सरगडीह आदि गांवों में महीने भर में मात्र आठ से दस दिन ही विद्युत बहाल की जाती है. इस बाबत मुखिया प्रताप सिंह मुंडा एवं अनुज कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग से कई बार इसकी शिकायत की गयी है. साथ ही जजर्र तार व खंभों को बदलने की मांग की गयी है. इसके बावजूद विभाग के द्वारा इस पर कोई पहल नहीं की गयी है. उधर बताया जाता है कि हल्की बारिश व आंधी तूफान आने से अन्य गांवों में बिजली काट दी जाती है. इस तरह से कई दिनों तक गांवों में विद्युत बहाल नहीं की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




